सस्ते गल्ले की सौ दुकानों का निरीक्षण, 65 दुकानों में मिली अनियमितता, 35 दुकानो का संचालन सही पाया गया
अनियमितता पाई गई 65 राशन के डीलरों को जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा निर्गत किए गए नोटिस
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला स्तरीय अधिकारियों को दिए गए थे औचक निरीक्षण करने के निर्देश
हरिद्वार। जनपद में संचालित हो रही राशन की दुकानों के संबंध में जिलाधिकारी को आमजन मानस द्वारा अनियमितता की शिकायतें प्राप्त हो रही थी जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों को आदेश निर्गत किए गए थे, कि सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में क्षेत्रिय जनता के समस्याओं के निस्तारण हेतु लगाए गए शिविरो के दौरान गए क्षेत्र में संचालित हो रही जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ -साथ गांव में संचालित हो रही राशन की दुकानों का भी निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके अनुपालन में जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा उनको आवंटित ग्राम पंचायतों में सौ सरकारी सस्ते गल्ले राशन की दुकानों का निरीक्षण किया गया। जिसकी निरीक्षण रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की गई थी।
इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य ने अवगत कराया है कि जनपद में संचालित हो रही सस्ते सरकारी गल्ले की दुकानों में क्षेत्रीय जनता के द्वारा अनियमितता की शिकायतें प्राप्त हो रही थी जिस पर जिलाधिकारी द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों का निरीक्षण कराया गया जिसमें 100 दुकानों का निरीक्षण किया गया। जिसमें से 35 दुकानों का संचालन सही पाया गया एवं दुकान मौके पर नहीं थी तथा 65 दुकानों में अनियमितता पाई गई जिसको जिलाधिकार के निर्देशन में 65 दुकानों को कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया है जिसमें से अभी तक कुल 30 डीलरो का ही नोटिस का जवाब प्राप्त हुआ है, 35 डीलरो का जवाब अभी प्राप्त नहीं हुआ है जिसमें प्राप्त हुए जवाबों में कई डीलरो के जवाब संतोष जनक नहीं है। सभी डीलरो के जवाब उपलब्ध होने पर पत्रावली को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी को प्रेषित किया जाएगा। उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देशन है कि किसी भी दुकान में किसी भी तरह की कोई अनियमितता न पाई जाए तथा समय पर दुकान का संचालन किया जाए एवं उपभोक्ताओं को समय पर मानक के अनुसार उन्हें राशन उपलब्ध कराया जाए। यदि किसी दुकान के संचालन में कमी पाई जाती है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर
हल्द्वानी :मैक्स अस्पताल में हल्द्वानी के दो मरीजों के जटिल कैंसर का सफल उपचार
उत्तराखण्ड: रामनगर मे दो अवैध मजारों पर चला धामी सरकार का बुलडोजर
देहरादून : मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल पर शिकंजा कसने की तैयारी, कंपनी के दस्तावेजों की जांच तेज
हल्द्वानी के होटल में रुकने युवक की मौत, शक्तिवर्धक दवाओं के ओवरडोज का संदेह
उत्तराखंड: यहां रात दो हादसों में दो छात्रों की मौत, दो युवक घायल
देहरादून :सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, उपनल कर्मचारी की पिटाई के बाद सरेंडर
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल; पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार 

