रुद्रपुर: सरस मेला देखकर घर लौट रही महिला से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित ने उत्तर प्रदेश के धामपुर स्थित नगीना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में कथित रूप से जहर खा लिया। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और पूछताछ में उसने रुद्रपुर में दर्ज मुकदमे की जानकारी दी। इसके बाद रुद्रपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया…जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
घटना रविवार रात की बताई जा रही है। महिला अपने देवर के साथ गांधी पार्क में आयोजित सरस मेले से लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में साथ चल रहे युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला के देवर करन और उसके परिचित राजा रस्तोगी समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया।
सीओ सिटी प्रशांत कुमार के अनुसार देवर करन को गिरफ्तार कर लिया गया है…जबकि अन्य आरोपितों की तलाश जारी है। पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर जांच तेज कर दी

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) CM ने बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: भीमताल में विकास की बारिश, सीएम धामी के बड़े ऐलान
लालकुआं : युवराज खाती को मिली बड़ी जिम्मेदारी
उत्तराखंड : यहाँ बेटे के हमले में पिता की हुई मौत !
उत्तराखंड: DAV कॉलेज पहुंचे CM धामी, युवाओं के लिए की बड़ी घोषणाएं
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) काठगोदाम-रानीबाग बाईपास का निर्माण अगले महीने से होगा शुरू
उत्तराखंड: घर बैठी महिलाएं अब बनेंगी उद्यमी! हल्द्वानी में शुरू हुआ खास ट्रेनिंग प्रोग्राम
उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में दिशा बैठक, योजनाओं पर सख्त निर्देश
जनगणना-2027: अब घर बैठे करें स्व-गणना, कमिश्नर दीपक रावत की अपील
उत्तराखंड: DM के निर्देश पर छापेमारी, शराब दुकानों पर ओवररेटिंग में लाखों का जुर्माना वसूला 
