हल्द्वानी : गौलापार के लिए वैकल्पिक रास्ते का काम शुरू

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • हल्द्वानी : गौलापार के लिए वैकल्पिक रास्ते का काम शुरू

हल्द्वानी : विगत 12 सितंबर से 14 सितंबर तक आई भारी बरसात में गौला नदी में आए 85000 क्यूसेक पानी के ऊफान के चलते गौला पुल के अप्रोच रोड का एक हिस्सा बह गया। जिस वजह से वर्तमान में आवागमन पूरी तरह से बंद है। गौलापार, चोरगलिया, टनकपुर खटीमा और मंडी से पर्वतीय क्षेत्रों में आवागमन के लिए यह पुल बेहद महत्वपूर्ण है। लिहाजा लगातार सामाजिक संगठन स्थानीय लोग व राजनीतिक दल इस पुल को खोले जाने और वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग करते आ रहे हैं। जिस पर आज से प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज

उपजिला अधिकारी परितोष वर्मा ने बताया कि लोगों की मांग पर जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में गोलापुर जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था का कार्य शुरू कर दिया गया है अगले दो-तीन दिनों में ह्यूम पाइप लगाकर वैकल्पिक रास्ते को बना लिया जाएगा। जिस पर यातायात की व्यवस्था को फिर से सुचारु किया जाएगा। इसके साथ ही स्थाई समाधान के साथ गौला पुल में टेक्निकल टीमों के इनपुट्स के हिसाब कार्य योजना तैयार की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें