- उत्तराखंड: क्या नए प्रदेश अध्यक्ष पर होगा नव प्रयोग,
- पहली बीजेपी की हो सकती है महिला?
देहरादून: भारतीय जनता पार्टी हाई कमान क्या एक बार फिर राज्य की राजनीति में अभिनव प्रयोग करने जा रहा है ? सूत्रों के मुताबिक बीजेपी किसी महिला को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है।
दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बनाए जाने के बाद से ये चर्चा तेज हुई है कि बीजेपी अब अपने संगठन में भी महिलाओं को फ्रंट लाइन की राजनीति में मौका देने जा रही है।
भविष्य में संसद में महिलाओं के आरक्षण के बाद से बीजेपी ने अब संगठन में भी महिलाओं को नेतृत्व प्रदान करने की योजनाएं बनाई है।
वोटर के रूप में आधी आबादी का प्रतिनिधित्व रखने वाली महिलाओं को राजनीति में आगे करनी की सोच के पीछे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की योजना बताई जाती है। ऐसा बताया जाता है कि संघ के दखल की वजह से ही दिल्ली की मुख्यमंत्री महिला बनी है।
सूत्र बताते है कि संघ के द्वारा बीजेपी हाई कमान को ये सुझाव दिया गया है कि छोटे राज्यों में ये अभिनव प्रयोग किया जाए , ऐसे में उत्तराखंड को वैसे भी बीजेपी की राजनीतिक प्रयोगशाला के रूप में देखा जाता रहा है, इस लिए ऐसी चर्चा है कि उत्तराखंड में बीजेपी के नए अध्यक्ष के रूप में किसी महिला का नाम तय किया जाएगा।
कौन कौन हो सकता है दावेदार
उत्तराखंड में कुछ महिलाएं ऐसी है जोकि बीजेपी फ्रंट लाइन की राजनीति में देश में प्रतिनिधित्व कर रही है।इनमें दीप्ति रावत भारद्वाज, नेहा जोशी का नाम लिया जा रहा है, तीसरा नाम वर्तमान बीजेपी महिला मोर्चा के अध्यक्ष आशा नौटियाल का है। ये तीनों बीजेपी कैडर से मानी जाती है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
