नैनीताल- दीपावली के दिन असुरक्षित तरीके से पटाखे जलाने वालों के कई मामले सामने आए हैं जिसमें कई लोगों के आंखों में दीपावली के पटाखे की वजह से दिक्कत आई है तो कई लोगों के हाथ में बम फूटने से हाथ जल गए हैं सुबह होते ही अस्पताल में पटाखों से डैमेज हुए लोगों का आने का सिलसिला जारी है।
यह भी पढ़ें👉 उत्तराखंड- दीपावली के दिन इस गांव में रहा मातम का माहौल, सड़क हादसे में हुई 3 की मौत, दो घायल, ऐसे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक नैनीताल में लोगों को आतिशबाजी भारी पड़ी है बम पटाखों की वजह से जहां एक व्यक्ति को दिखना बंद हो होने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है तो वही तो अन्य लोगों की आंखों में दिक्कत आई है इसके अलावा 6 लोगों के हाथ भी जले हैं। बीडी पांडे जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर हाशिम अंसारी ने बताया कि पटाखों की वजह से तल्लीताल के 46 वर्षीय संजय कर्नाटक की आंख में काफी नुकसान पहुंचा है जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है उधर तल्लीताल निवासी 9 वर्षीय बालक दक्ष के दोनों आंखों में पटाखे की चिंगारी लगी है। उधर एक 30 वर्षीय परविंदर बिष्ट की आंखों में भी पटाखों की वजह से दिक्कत आई है इसके अलावा 24 वर्षीय उत्कर्ष एवं 55 वर्षीय विजय सिंह सहित छह लोगों के हाथ में सुतली बम फूट गए हैं सभी लोग जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार करा रहे हैं।
यह भी पढ़ें👉 हल्द्वानी- दीपावली के दिन घर मे छाया मातम, ऐसे हो गई बाइक सवार की दर्दनाक मौत

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : मीडिया 11 ने भाजपा युवा मोर्चा को 7 विकेट से हराया, रक्षित टंडन की नाबाद 31 रनों की पारी बनी जीत की हीरो
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल 
