अलर्ट : उत्तराखंड में आज बारिश-आंधी की चेतावनी
देहरादून। मौसम विभाग ने सोमवार को पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने पूरे राज्य में 50 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने रविवार को बताया कि देश के विभिन्न क्षेत्रों के साथ ही उत्तराखंड में इस समय प्री-मानसून की बारिश हो रही है। प्रदेश में यह छह जून तक जारी रह सकती है। दस जून के बाद प्रदेश में मानसून दस्तक दे सकता है।
पिथौरागढ़ और बागेश्वर बारिश की आशंका जून के पहले दिन तापमान में मामूली इजाफा दर्ज डॉ. सिंह ने बताया कि प्री-मानसून के दौरान तेज आंधी चलना सामान्य है। प्री मानसून में धूल भरी आंधी व तेज हवाएं चालीस से साठ किलोमीटर प्रति घंटा तक की गति से चलती हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में जून के पहले दिन धूप खिलने से हल्की गर्म हवाएं चलीं व तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। दून में अब तक तापमान जहां 34 डिग्री तक चल रहा था, वह एक जून को सामान्य से एक डिग्री बढ़कर 37.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
