कार सवार तीन हमलावरों ने हल्द्वानी निवासी होटल कारोबारी की गोली मार कर दी हत्या
गाजियाबाद। गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की क्लासिक रेजीडेंसी सोसायटी में कार सवार तीन हमलावरों ने होटल कारोबारी राहुल डागर (32) पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। सीने में गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहुल का भतीजा आशीष डागर (24) पैर में गोली लगने से घायल है। घटनास्थल पर मौजूद राहुल के बहनोई ने शोर मचाया तो आरोपी कार लेकर भाग गए। परिजनों ने कारोबारी के साझेदारों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने बताया कि राहुल भतीजे आशीष निवासी गांव सिकरोड रविवार की रात करीब 10 बजे एक दुकान में खरीदारी कर रहे थे। तभी तीन से चार हमलावर कार में सवार होकर वहां पहुंचे और अचानक पिस्टल से राहुल डागर पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। करीब चार राउंड फायरिंग की गई। एक गोली राहुल के सीने पर बाईं ओर जा लगी और पेट से होती हुई शरीर में फंस गई। दूसरी गोली राहुल के भतीजे के पैर में जा धंसी। घटनास्थल से कुछ दूरी पर मौजूद राहुल के बहनोई अविनाश सिरोही ने शोर मचाया तो कार सवार पिस्टल लहराते हुए भाग गए। घायलों को तत्काल संजय नगर स्थित यशोदा अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। आशीष को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहुल के बहनोई अविनाश सिरोही ने नंदग्राम थाने में दो भाइयों मनीष चौधरी, नागेंद्र चौधरी और रितेश बिंदल और एक अज्ञात पर हत्या का आरोप लगाया है।
डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि राहुल डागर और आशीष डागर हल्द्वानी में मनीष चौधरी, उसके भाई नागेंद्र चौधरी निवासी रिचमंड सोसायटी साहिबाबाद और रितेश बिंदल निवासी गार्डेन सिटी के साथ मिलकर शिवा पैलेस के नाम से होटल चलाते हैं। होटल के बिल को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। गोली लगने से राहुल की मौत हो गई है। पैर में गोली लगने से आशीष घायल है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कर दी गई हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : महिला की हाइड्रा से कुचलकर हुई दर्दनाक मौत
लालकुआं में भाजपा की बड़ी बैठक, CM धामी ने चुनाव से पहले संगठन को दिया बड़ा मंत्र
हल्द्वानी:(बधाई) DAV स्कूल की अनिका जोशी को अंडर 19 एकल प्रतियोगिता में मिला गोल्ड मेडल
नौकरी पाने वालों के बाद अब नौकरी देने वालों की तैयारी, युवाओं के लिए धामी सरकार ने खोला नया रास्ता
लापता हवलदार पंकज को लेकर CM धामी एक्टिव, परिजनों से बात कर दिया हरसंभव मदद का आश्वासन
उत्तराखंड: मायके से मामी-भांजा लापता, घर से 80 हजार रुपये और जेवर भी गायब
सीएम धामी पहुंचे चोरगलिया, जनता की समस्याएं सुनीं और दे गए ये बड़ी सौगात
उत्तराखंड: तलवार से किया ताबड़तोड़ हमला, बचने की कोशिश में कट गया हाथ; दोनों भाई अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने मारी टक्कर, मौत !
लालकुआं वालों के लिए बड़ी खबर! सांसद अजय भट्ट के सामने रखे गए ये बड़े मुद्दे 
