डोईवाला: डोईवाला माजरी ग्रांट निवासी और मिलिट्री इक्यूपमेंट के संचालक पूर्व सैनिक नायक विनोद कुमार को राष्ट्रीय कॉन्क्लेव 2025 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा दिल्ली में सम्मानित किया गया। यह गौरव सम्मान उनके द्वारा महिलाओं को प्रशिक्षण, रोजगार एवं सशक्तिकरण देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और आपदा के समय आपातकालीन सहायता कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए दिया गया है।
मिलिट्री इक्यूपमेंट संस्थान चलाकर नायक विनोद कुमार ने प्रदेश में महिलाओं को नए कौशल सिखाने और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता अभियानों में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है। इसके अलावा, प्रदेश में आई आपदाओं के दौरान राहत और बचाव कार्य में उनकी सेवाएं प्रशंसनीय रही हैं।
यह सम्मान न केवल डोईवाला बल्कि पूरे उत्तराखंड प्रदेश के लिए गर्व की बात है। सम्मान प्राप्त कर वापस डोईवाला लौटने पर नायक विनोद कुमार का क्षेत्रवासियों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज
देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश
उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग 
