हल्द्वानी : पॉश कॉलोनी में शातिर चोरी,DVR भी ले गए चोर..
हल्द्वानी की पॉश कालोनियों से एक रिवर वैली कॉलोनी के कमलुवागांजा गौड़ निवासी चंचल सिंह भंडारी (सऊदी अरब में नौकरीरत) के घर में चोरों ने धावा बोल दिया। घर के सभी सदस्य पिथौरागढ़ में एक शादी में शामिल होने गए थे।
जिसका फायदा उठाकर चोरों ने पिछले दरवाजे से घुसकर सारा घर खंगाल डाला। अभी तक चोरी की पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन परिजनों ने बताया कि घर में रखे जेवर और नकदी चोरी होने की आशंका है। हैरानी की बात यह है कि चोरों ने सुराग मिटाने के लिए CCTV के DVR को भी साथ ले लिया।
चोरी की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ कर जानकारी इकट्ठा की है। मुखानी थाना इंचार्ज विजय मेहता ने बताया घटना की जांच की जा रही है जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
इस घटना के बाद कॉलोनी के निवासियों ने पुलिस से मांग की है कि यहां नियमित गश्त लगाई जाए। कॉलोनी के आसपास मजदूरों का कैंप होने की वजह से सुरक्षा चुनौतीपूर्ण है। सेवानिवृत्त कैप्टन सोबन सिंह भड़ (अध्यक्ष, रिवर वैली) ने कहा पुलिस को सभी मजदूरों का बैकग्राउंड चेक करना चाहिए। यदि उनका वेरिफिकेशन नहीं हुआ है, तो भवन मालिकों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया 

