लालकुआं। गौला नदी से खनन निकासी खुलने में अभी कुछ वक्त और लग सकता है, परंतु इससे पूर्व ही खनन व्यवसाय से जुड़े गाड़ी मालिक तमाम मांगों को लेकर आंदोलन की राह में चल पड़े हैं, गत दिवस मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट करने के बाद अब गौला खनन मजदूर उत्थान समिति की बैठक में 15 साल पुराने वाहनों के फिटनेस फीस में पूर्व की भांति छूट प्रदान नहीं की गई तो बृहद स्तर पर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।
आज मोटाहल्दू शिव मंदिर में गौला खनन मजदूर उत्थान समिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें समिति के तमाम पदाधिकारी एवं गेट अध्यक्ष मौजूद थे, समिति अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा इस बार समिति गौला नदी को समय से खुलवाना चाहती है, लेकिन 15 साल पुराने वाहन जो गौला एवं नंन्धौर नदी में उप खनिज ढोते हैं उनकी फिटनेस फीस में 10 गुना वृद्धि हो गई है, जिसको लेकर पूर्व में उत्तराखंड सरकार ने विगत 2 वर्षों से छूट प्रदान की है इस बार भी हजारों वाहन स्वामी छूट चाहते हैं। कई बार अधिकारियों एवं मुख्यमंत्री तक के दरवाजे खटखटा दिए, लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आए हैं। महामंत्री जीवन कबडवाल और रमेश काण्डपाल ने कहा कि यदि उनकी मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो अब सरकार के साथ आर पार की लड़ाई होगी। बैठक में इंद्र नयाल, पंकज दानू, भगवान सिंह धामी, जीवन बोरा, सुरेश जोशी, गणेश बिरखानी, मदन उपाध्याय, सुरेश भट्ट, गोकुल कांडपाल, दिलीप सिंह गढ़िया, राजू मेहता, राजू चौबे, पूरन पाठक, रविंद्र जग्गी सहित कई वाहन स्वामी मौजूद थे।
फोटो परिचय- फिटनेस शुल्क कम करने की मांग को लेकर नारेबाजी करते खनन व्यवसाई.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(Good News) देहरादून- पिथौरागढ़ के लिए आरसीएस उड़ान सेवा जल्द
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बीजेपी की संगठनात्मक में पहुंचे प्रभारी दुष्यंत गौतम, बोले जुट जाओ
उत्तराखण्ड : सड़क हादसा: कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
देहरादून :(बड़ी खबर) SIR के लिए जिलेवार एक्शन प्लान बनाएं जिलाधिकारी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
नैनीताल : (बड़ी खबर) मुख्य सचिव ने देखे निर्माण कार्य, दिए ये निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) बिजली विभाग का JE 80 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण, शासन प्रशासन के द्वारा कैंप लगाने की तैयारी
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में पहलीबार 99 फीसदी बजट व्यय, DM रयाल बोले मार्च अंत का इंतजार न करे अधिकारी
उत्तराखंड में अंधड़ से किशोर की मौत, फसलों-बागवानी को भारी नुकसान
उत्तराखंड :यहाँ 10 लाख हुई एनसीईआरटी की फर्जी किताबों की संख्या 

