हल्द्वानी- शहर के वैभव पांडे के नाम एक कामयाबी लगी है। पेश से मोटिवेशनल स्पीकर और शिक्षाविद वैभव पांडे ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। प्रधानमंत्री मोदी से प्रेरित होकर उन्होंने मोदी सरकार की लगभग सारी योजनाओं के बारे में जनता को एक ही दिन में जागरुक करने का कारनामा कर दिखाया है। एक ही दिन में कई कार्यक्रमों का आयोजन कर वैभव ने भारत सरकार की लगभग सभी नीतियों से विभिन्न लोगों को अवगत कराया। इस दौरान वैभव ने लगभग 60 से भी ऊपर नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में विद्यार्थियों, किसानों,गरीब परिवारों,युवाओं,स्टार्टअप , व्यापार करने वाले लोगों आदि को बारीकी से जानकारी दी।
वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स, लंदन की ओर से तिथि भल्ला (निर्णायक) मौजूद रहीं और इस कार्यक्रम की जज रहीं । इस आइडिया के बारे में वैभव ने बताया कि दुनिया में लोग कई तरीक़े के रिकॉर्ड्स बनाते हैं। मुझे लगा कि कुछ ऐसा किया जाए जो एक कीर्तिमान भी बने और लोगों के काम भी आए ।
मैंने स्कूलों को जोड़ा,स्टार्ट-अप करने वाले लोगों को जोड़ा, ,किसानों,घरों में काम करने वाली महिलाऐं,शिक्षक और सभी पेशे और वर्गों के लोगों को जोड़कर यह प्रयास किया,जो की सफल रहा।” लोगों में जागरूकता फैलाने का यह अनुपम प्रयास है। इस से यह साबित होता है की युवा और ठान लें तो कुछ भी सम्भव है। वर्ल्ड बुक ओफ़ रिकॉर्ड्स लंदन से वैभव को सर्टिफ़िकेट प्राप्त हुआ। इस बात को जानकर लोगों को हर्ष की अनुभूति हुई है। इस उपलब्धि पर विरेंद्र शर्मा,MP,इंग्लैंड, दिवाकर सुकुल,चेयरमन,वर्ल्ड बुक ओफ़ रेकर्ड्ज़,लंदन, संतोष शुक्ला प्रेसिडेंट वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने वैभव पांडे को बधाई दी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान 

