हल्द्वानी- शहर के एक व्यापारी नेता की पत्नी ने शनिवार को घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर (Business leaders wife commit suicide) ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, शहर के प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता की पत्नी क्षमा गुप्ता ने शनिवार को राजपुरा स्थित अपने घर में फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को फांसी के फंदे से उतारकर हॉस्पिटल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि सचिन गुप्ता की 4 साल पहले बरेली की रहने वाली क्षमा से शादी हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। सूचना के बाद क्षमा के मायके वाले बरेली से हल्द्वानी पहुंचे और जमकर बवाल किया। जिसके बाद पुलिस ने किसी तरह इस मामले को शांत करवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ ससुराल वाले अक्सर मारपीट किया करते थे और उन्होंने ही उनकी बेटी को जान से मारकर फांसी पर लटका दिया है। इस पूरे मामले में क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है। अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
