रामनगर- रामनगर स्पोर्ट्स अकैडमी के दक्ष नेगी का सिलेक्शन उत्तराखंड अंडर 16 टीम में हुआ है। दक्ष नेगी विजय मर्चेंट ट्रॉफी रायपुर छत्तीसगढ़ में उत्तराखंड की टीम से खेलते हुए दिखेंगे दक्ष ने लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपने सिलेक्शन मैचों में 3 मैचों में लगातार नॉट आउट रहते हुए अपनी टीम को जीताने में अहम भूमिका निभाई । जिसके फलस्वरूप सिलेक्टरों की नजर दक्ष पर पड़ी और इसके बाद दक्ष को उत्तराखंड अंडर 16 टीम में चयनित कर लिया गया।
दक्ष के चयन पर रामनगर स्पोर्ट्स अकैडमी के सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षक सतीश पोखरियाल, हिमांशु चौहान, मोहम्मद इकरार, मोहम्मद दानिश व एकेडमी के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र पाल सिंह रावत, उपाध्यक्ष भूपेंद्र मेहरा, सचिव गौतम फर्त्याल, संरक्षक करण बिष्ट व विकास डंगवाल जी द्वारा दक्ष के उज्जवल भविष्य की कामना की। रामनगर स्पोर्ट्स एकेडमी से कई प्रतिभवान खिलाड़ी निकले हैं, अनुज रावत भी इसी एकेडमी के खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने शुरुआत में रामनगर स्पोर्ट्स अकैडमी में ही क्रिकेट की शुरुआत की थी ,उसके पश्चात अनुज ने दिल्ली में राजकुमार शर्मा जी की एकेडमी में जाकर प्रशिक्षण लिया। उसके फल स्वरुप अनुज का चयन दिल्ली रणजी टीम में हुआ और वर्तमान में अनुज विराट की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में खेल रहे हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी 

