हरिद्वार– उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित रोशनाबाद जिला कारागार में इन दिनों नवरात्र के मौके पर रामलीला का मंचन किया जा रहा है। इस रामलीला में पात्रों का अभिनय कोई और नहीं खुद जेल में बंद कैदी विभिन्न भूमिकाओं का निर्वहन कर रहे हैं। भगवान श्री राम की रामलीला की शुरुआत गणेश पूजन के साथ की गई।
अपने अभिनव प्रयोगों के लिए जाने जाने वाले जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य का कहना है कि देश प्रेम एवं आध्यात्मिक भावना और कैदियों में उच्च गुणों का विकास करना जेल प्रशासन की प्राथमिकता है यही वजह है कि कैदियों के व्यवहार में सुधार लाने के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की रामलीला मंचन जैसे धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं जो कि व्यवहार सुधार में बेहद सहायक होते हैं।
जेल में रामलीला का पूर्वाभ्यास कैदियों द्वारा महीने भर से किया जा रहा था कैदियों का भी यह मानना है कि अपराध की दुनिया से निकलने के लिए धार्मिक मंचन बेहद सहायक होते हैं । और भगवान श्री राम की रामलीला में विभिन्न पात्रों के अभिनय करने से उन्हें धार्मिकता का अनुभव हो रहा है। इससे पूर्व भी जेल अधीक्षक मनोज आर्य जिला कारागार में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन करते आ रहे हैं जिससे कि कैदियों की मनोदशा में सुधार किया जा सके।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो युवकों की मौत
उत्तराखंड: देहरादून में ‘मन की बात’ कार्यक्रम, सीएम धामी ने बताई इसकी खासियत
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में बनेंगे आधुनिक आवास
सीएम धामी ने दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं, शांति और सदाचार का दिया संदेश
उत्तराखंड: बिल नहीं भरा तो कटा कनेक्शन! अस्पताल से लेकर स्ट्रीट लाइट तक कार्रवाई
उत्तराखंड: ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने किया उपनिरीक्षक निलंबित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक 
