Uttarakhand News: उत्तराखंड के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अगर आप घर बनाने के लिए नक्शा पास करना आसान हो जायेगा। केवल पांच दिन के भीतर आर्किटेक्ट ही नक्शा पास कर देंगे। इसके लिए आपको जूझना नहीं पड़ेगा। उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण इस पर विचार कर रहा है, जिसका प्रस्ताव जल्द ही तैयार होगा।
जी हां सरकार लगातार आवास के नक्शे पास करने की प्रक्रिया को आसान बनाने का प्रयास कर रही है। अगस्त वर्ष 2019 में तत्कालीन त्रिवेंद्र सरकार ने यह निर्णय लिया था कि पंजीकृत आर्किटेक्ट को 105 वर्ग मीटर तक के आवासों के नक्शे पास करने का अधिकार दिया जाए। इसी क्रम में अब प्राधिकरण से पास लेआउट और जमीनों पर सिंगल स्टोरी आवास बनाने का अधिकार आर्किटेक्ट को देने पर विचार चल रहा है।
ऐसे में मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम 900 मीटर और पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतम 7.5 मीटर तक की ऊंचाई वाले भवनों के नक्शे आर्किटेक्ट पास कर सकेंगे। इसकी समयसीमा भी तय की जाएगी। फिलहाल पांच दिन के भीतर नक्शा पास करने पर विचार किया जा रहा है। अपर आवास आयुक्त पीसी दुमका ने बताया कि इस संबंध में अभी विचार चल रहा है। उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण के अपर आवास आयुक्त पीसी दुमका ने इस संबंध में उत्तराखंड इंजीनियर्स एंड आर्किटेक्ट्स एसोसिएशन और देवभूमि आर्किटेक्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से विचार विमर्श किया। प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा, अनुमति के बाद ही लागू होगा। उत्तराखंड इंजीनियर्स आर्किटेक्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डीएस राणा ने बताया कि यह अच्छा प्रयास हो सकता है। उन्होंने इस पर सहमति दे दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

