Dehradun News- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है यहांदिल्ली की एक युवती से दून में शादी का झांसा देकर युवक ने कई बार दुष्कर्म किया। आरोप है कि जब युवती ने शादी के लिए कहा तो युवक ने खुद को मांगलिक बताकर शादी से इन्कार कर दिया। युवती के अनुसार युवक के चाचा ने उसके पिता को भी जान से मारने की धमकी दी।
युवती की शिकायत पर दिल्ली में जीरो एफआईआर हुई थी। इसे डालनवाला थाने भेजा गया तो हर्ष नाम के युवक पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया।
पीड़ित युवती के अनुसार 2020 में वह रिस्पना पुल के पास रहने वाली अपनी नानी के घर आई थी। यहां पर पड़ोस में रहने वाले हर्ष से उसकी जान पहचान हो गई। यह जान पहचान प्यार में बदली और दोनों ने साथ रहने का इरादा कर लिया। इसी बात का फायदा उठाकर हर्ष ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
2021 में युवती की नानी की मौत हो गई, जिसके बाद वह फिर से देहरादून आई। यहां कई बार हर्ष ने उसे अपने घर बुलाया और दुष्कर्म किया। कुछ दिनों बाद हर्ष की बहन की शादी थी। युवती यहां भी आई तो हर्ष ने फिर से उसके साथ गलत हरकत की। वह अक्सर उसे गर्भनिरोधक गोलियां खिलाता था, ताकि वह गर्भवती न हो सके । जब उसने शादी के लिए कहा तो वह खुद को मांगलिक बताने लगा। युवती ने पुलिस को बताया कि जब उसके पिता ने हर्ष के चाचा से बात की तो चाचा ने धमकियां दीं और अलग रहने को कहा। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि दिल्ली से आई जीरो एफआईआर के बाद डालनवाला में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा 

