रूद्रपुर- कोरोनावायरस कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के बीच अपनी जान को खतरे में डालने के लिए नियमों को तोड़ने के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं ऐसा ही एक मामला जिला अस्पताल रुद्रपुर से सामने आया है जहां कोरोनावायरस टेस्ट में पॉजिटिव आने के बाद एक संक्रमित युवक फरार हो गया है पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है बताया जा रहा है की ट्रांजिट कैंप सिमला बहादुर क्षेत्र का एक युवक कुछ दिनों पहले बीमार हो गया था जिसके बाद वह रविवार को अपना कोविड-19 टेस्ट कराने के लिए जिला अस्पताल में आया और रिपोर्ट में वह कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया यह खबर सुनने के बाद वह जिला अस्पताल से सब को चकमा देकर फरार हो गया।
नैनीताल- इस गांव के लोगों ने सिस्टम को दिखाया आईना, किया ऐसा काम
कोरोना संक्रमित मरीज के फरार हो जाने की खबर के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया आनन-फानन में पुलिस को सूचना देते हुए फरार संक्रमित युवक की तलाश शुरू कर दी गई है साथ ही पंतनगर थाने में फरार युवक के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज भी कर दिया गया है पुलिस देर रात तक उसे इधर-उधर तलाश थी रही लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला गौरतलब है कि युवक के फरार होने के बाद कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है लिहाजा युवक की तलाश कर रही पुलिस को भी सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
नैनीताल- यहां पिंजरे में कैद हुआ दहशत का पर्याय तेंदुआ (LEOPARD) , लोगों ने ली चैन की सांस
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर 
