- झगड़े में बीच बचाव कर रहे युवक का तलवार से रेता गला, फैली सनसनी।
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शाहपुर शीतलाखेड़ा में दो युवकों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान बीच बचाव कर रहे युवक का तलवार से गला रेत दिया गया। इससे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। मामले में मुुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
यह घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार शाहपुर शीतलाखेड़ा में मेले के दौरान सरबजीत उर्फ गोलू निवासी शाहपुर शीतलाखेड़ा व मोहित निवासी हरबंशवाला थाना बढ़ापुर जिला बिजनौर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिस पर मोहित ने फोन कर मेला देखने आए रिश्तेदार रविंद्र उर्फ अमन निवासी चाणचक को अपने साथ झगड़ा होने की बात बताई और मौके पर बुला लिया। इस दौरान सरबजीत उर्फ गोलू मोहित पर तलवार से वार कर रहा था।
रविंद्र उर्फ अमन ने दोनों में बीच बचाव करना चाहा। जिस पर सरबजीत उर्फ गोलू ने रविंद्र उर्फ अमन के गले पर तलवार से वार कर दिया। जिसमें अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल भेज गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वारदात की जानकारी मिलने के बाद कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जानकारी जुटाई। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हत्यारोपी की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(Good News) देहरादून- पिथौरागढ़ के लिए आरसीएस उड़ान सेवा जल्द
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बीजेपी की संगठनात्मक में पहुंचे प्रभारी दुष्यंत गौतम, बोले जुट जाओ
उत्तराखण्ड : सड़क हादसा: कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
देहरादून :(बड़ी खबर) SIR के लिए जिलेवार एक्शन प्लान बनाएं जिलाधिकारी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
नैनीताल : (बड़ी खबर) मुख्य सचिव ने देखे निर्माण कार्य, दिए ये निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) बिजली विभाग का JE 80 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण, शासन प्रशासन के द्वारा कैंप लगाने की तैयारी
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में पहलीबार 99 फीसदी बजट व्यय, DM रयाल बोले मार्च अंत का इंतजार न करे अधिकारी
उत्तराखंड में अंधड़ से किशोर की मौत, फसलों-बागवानी को भारी नुकसान
उत्तराखंड :यहाँ 10 लाख हुई एनसीईआरटी की फर्जी किताबों की संख्या 
