Roorki News: आये दिन उत्तराखंड के प्रेमी-प्रेमिकाओं की खबरें आ रही है। कभी शादी के बाद भी दुल्हन प्रेमी के साथ जाने की जिद कर रही है तो कभी पत्नी प्रेमी के साथ पकड़ी जा रही है। अब फिर एक और मामला सामने आया है। खबर रूड़की से है। जहां एक युवक ने अपने ही दोस्त की पत्नी से अवैध संबंध बना लिये। जब युवक घर पहुंचा तो उसे पत्नी के साथ रंगरेलियां मनाते हुए दोस्त को पकड़ लिया फिर क्या था दोस्त को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा डाला। गजब की बात यह है कि उसकी पत्नी प्रेमी का ही पक्ष लेती रही। मामला पुलिस तक पहुंच गया।
जानकारी के अनुसार रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी एक ग्रामीण ट्रक चालक है। लक्सर निवासी एक युवक उसका दोस्त है। ऐसे में युवक का उसके घर आना-जाना था। इस दौरान युवक ट्रक चालक की पत्नी से इश्क लड़ाने लगा। दोनों तरफ से इश्क जोरों पर था। इधर चालक सात दिन से काम पर गया था। मंगलवार को वह घर लौटा तो उसके दोस्त की बाइक घर के बाहर खड़ी थी। ऐसे में वह दबे पांव घर के अंदर पहुंचा। देखा तो उसकी आंखें फटी की फटी रह गई। उसने दोस्त को पत्नी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। इतने में युवक बाइक लेकर वहां से भागने लगा तो ट्रक चालक ने उसे बाइक समेत नीचे गिरा दिया।
इसके बाद उसने दोस्त को घसीटते हुए कमरे के अंदर ले आया। ट्रक चालक ने पत्नी और उसके प्रेमी को जमकर पीटा। मौके पर हो हल्ला हुआ तो लोग भी आ गए। ग्रामीणों ने भी महिला के प्रेमी की जमकर पिटाई की। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कराया। गजब की बात यह रही कि इस दौरान महिला बार-बार प्रेमी का पक्ष लेती रही। उसका कहना था कि पति सात दिन से घर से बाहर गया था। उसे बुखार होने के चलते वह दवा देने के लिए घर आया था। महिला ने पति पर ही आरोप लगा दिया कि उसका पति अपने दोस्त से उधार भी लेता है, लेकिन उसे बदनाम करने के लिए पति ने यह सब कुछ किया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार 
