Pithoragrh News- आगामी 25 जुलाई को होने वाली सेना भर्ती लिखित परीक्षा को एक बार फिर रदद् कर दिया गया है। कार्यालय पिथौरागढ़ की ओर से रविवार 25 जुलाई को होने वाली पिथौरागढ़ व चम्पावत के अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा एक बार फिर स्थगित हो गई है। आश्चर्य की बात ये है कि कोविड के चलते यह लिखित परीक्षा तीसरी बार स्थगित हो चुकी है। इससे अभ्यर्थियों में मायूसी छा गई है।
गौरतलब है कि थल सेना भर्ती कार्यालय के अधीन 15 फरवरी से 22 फरवरी तक सेना छावनी रानीखेत में पिथौरागढ़ व चंपावत के युवाओं की भर्ती रैली आयोजित की गई थी। जिसके बाद भर्ती के शारीरिक व चिकित्सा परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों की 25 जुलाई को लिखित परीक्षा निर्धारित की गई थी, लेकिन एक बार फिर से परीक्षा स्थगित कर दी गई है।
सेना भर्ती कार्यालय के हवाले से जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार लिखित परीक्षा की नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी।
बता दे कि इससे पहले भी 25 अप्रैल व 27 जून को दो बार कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए लिखित परीक्षा स्थगित की जा चुकी है। लिखित परीक्षा स्थगित होने से अभ्यर्थी मायूस हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो युवकों की मौत
उत्तराखंड: देहरादून में ‘मन की बात’ कार्यक्रम, सीएम धामी ने बताई इसकी खासियत
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में बनेंगे आधुनिक आवास
सीएम धामी ने दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं, शांति और सदाचार का दिया संदेश
उत्तराखंड: बिल नहीं भरा तो कटा कनेक्शन! अस्पताल से लेकर स्ट्रीट लाइट तक कार्रवाई
उत्तराखंड: ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने किया उपनिरीक्षक निलंबित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक 
