Haridwar news: इन दिनों उत्तराखंड में महिलाओं के भागने और भगाने की खबरें लगातार आ रही है। कोई भी जिला ऐसी घटनाओं से छूटा नहीं है। पहाड़ से लेकर मैदान तक महिलाओं के भागने और उन्हें भगाने वाले मामले तेजी से बढ़ रहे है। इस बीच हरिद्वार के मंगलौर से एक अजीब खबर सामने आ रही है। एक युवक ने पुलिस के पास पहुंचकर कहा कि मोहल्ले का दूसरा युवक उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। जब वह अपनी पत्नी को लेने गया था उसकी साथ मारपीट की गई और वापस लौटाने के बदले 50 हजार रूपये की मांग की। यह अजीब मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। आइये जानते है क्या हैं पूरा मामला…
जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के मंगलौर मोहल्ला टोली निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। जिमसें उसने बताया कि वह मूलरूप से यूपी के लखीमपुर खीरी के ग्राम जठरा का निवासी हैं। विगत कुछ दिन से वह मोहल्ला टोली में किराये में रहता हैं। रविवार सुबह वह मस्जिद से नमाज पढ़कर लौटा। जब घर पहुंचा तो देखा कि उसकी पत्नी घर पर नहीं है। उसने आस-पास तलाश की तो पता चला कि उसकी पत्नी को मोहल्ले का ही फैसल नाम का युवक जबरदस्ती अपने साथ ले गया।
युवक का आरोप है कि जब वह फैसल के घर पहुंचा तो उसके पिता इरशाद और चाचा शमशाद उससे गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। कहा कि अगर पत्नी वापस चाहिए तो 50 हजार रूपये दो। जिसके बाद वह पुलिस के पास पहुंचा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर फैसल, इरशाद और शमशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मामला चर्चा का विषय बना है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज
देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश
उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित 

