Haridwar News: इन दिनों उत्तराखंड पुलिस काफी चर्चाओं में है। कही पुलिस पर हमले हो रहे है तो कही दुष्कर्म जैसे आरोप भी लग रहे है। वहीं उधमसिंह नगर के कुंडा में हुए कांड के बाद पुलिस की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिये है। अब खुद पुलिस दरोगा के घर चोरों ने डाका डाल लिया और सोने-चांदी के जेवरात उड़ा लिए। दरोगा के घर हुई चोरी की वारदात से ज्वालापुर पुलिस की भी नींद उड़ी हुई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में पुलिस टीम जुट गई है। घटना सुभाषनगर के पास के एक घर की है।
हरिद्वार जिले के एसएसपी कार्यालय में तैनात दरोगा जावेद हसन किराए पर रहते हैं। दरोगा की पत्नी एक माह पहले देहरादून चली गई थी। दरोगा रोज की तरह ड्यूटी पर चले जाते थे। इसी दौरान उसकी पत्नी घर लौट आई। घर की साफ-सफाई के दौरान सामने पता चला कि सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग बेड के बॉक्स से गायब था। दरोगा की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
वहीं पुलिस दरोगा ने मकान मालिक एवं उसके रिश्तेदारों पर चोरी की घटना को अंजाम देने का संदेह व्यक्त किया है। इस मामले में ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि मकान मालिक की भूमिका की जांच कर रहे है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी चेक कर रहे हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ी, विकास कार्यों के लिए 397.39 करोड़ मंजूर
देहरादून :(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कानून व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठक ली, हर स्तर पर जवाबदेही तय की जाए – सीएम
उत्तराखंड: मंदिरों के फूल बनेंगे रोजगार का साधन, महिला समूहों को मिलेगा फायदा
उत्तराखंड: अब गंदगी नहीं चलेगी, यात्रा रूट के साफ ढाबों को मिलेगा सम्मान
रामनगर : (बड़ी खबर) DM ललित मोहन रयाल ने सुनी 183 समस्याएं, कई अधिकारियों को भी फटकारा
उत्तराखंड: पहाड़ की तस्वीर बदलेगी रेल लाइन: पर्यटन, व्यापार और सफर सब होगा आसान
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) 400 CCTV खोज कर पुलिस खोज लाई फिरोज गांधी को, ये है मामला
उत्तराखंड: यहाँ कैफे ओनर महिला ने नहीं दिया उधार तो लड़कों ने फाड़े उसके कपड़े
उत्तराखंड: जिस कर्नल को दुश्मन न हरा सके, साइबर ठगों ने 11 लाख की लगा दी चपत
उत्तराखंड: जनता की शिकायत पर एक्शन, वेतन रुका तो जारी हुए सर्टिफिकेट 
