उत्तराखंड:(गजब)- बहन ने की लव मैरिज, भाई ने जीजा के बहन की अश्लील फोटो कर दी वायरल

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Haridwar News: खबर उत्तराखंड के हरिद्वार से है। जहां बहन के प्रेम विवाह करने से नाराज भाई ने जीजा की बहन के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील वीडियो पोस्ट कर दी। जिसके बाद हंगामा हो गया। विरोध करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। अब बहन और जीजा ने पुलिस को उसके खिलाफ तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….

जानकारी के अनुसार हरिद्वार के सिविल लाइंस मोहनपुरा निवासी एक युवती ने कुछ महीने पहले प्रेम विवाह किया था। इधर बहन के प्रेम विवाह से भाई नाराज हो गया।आरोप है कि युवक ने जीजा की बहन के नाम से एक फर्जी आईडी बना ली और उसका फोटो भी लगा दिया। जीजा की बहन को बदनाम करने के लिए वह अश्लील वीडियो और फोटो डाल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना

जब उन्होंने इसका विरोध किया तो बहन और जीजा को मोबाइल पर कॉल कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। बहन और जीजा ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें