नैनीताल। नैनी झील में एक युवक का शव बरामद हुआ था। आज तीसरे दिन शव की शिनाख्त हो गई है। तल्लीताल के थाना प्रभारी रोहताश सिंह सागर ने बताया कि मृतक की शिनाख्त 32 वर्षीय दीपक बिष्ट पुत्र नारायण सिंह बिष्ट निवासी रानीखेत अल्मोड़ा के रूप में हुई है।
इधर पता चला है कि मृतक मूल रूप से रानीखेत के पास ताड़ीखेत विकास खंड के ग्राम द्यूड़ी का निवासी था। उसके पिता ने बताया कि दीपक काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इन दिनों उनका हिम्मतपुर हल्द्वानी में लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास घर के निर्माण का कार्य चल रहा है। वह वहीं था, लेकिन रक्षाबंधन के दिन कहीं चला गया था।
तब से उसकी तलाश की जा रही थी । मीडिया में उसकी फोटो देखने के बाद वह नैनीताल पहुंचे और शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सोंपने की प्रक्रिया की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विपक्ष के मुद्दों पर सीएम धामी ने क्या कहा? काशीपुर में कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
हल्द्वानी में चार आरोपित जिला बदर, इस साल अब तक 98 लोगों पर हुई कार्रवाई
हल्द्वानी : रोते हुए बोले विधायक सुमित हृदयेश—मेरी जान को खतरा, फोन टैपिंग का लगाया आरोप
उत्तराखंड के युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी
देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, पंजीकरण शुरू; जानिए क्या होगा खास
मेरठ के सौरभ हत्याकांड में बड़ा फैसला, नीले ड्रम केस में साहिल और मुस्कान को फांसी की सजा
पहली बार हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया सह संयोजक भुवन जोशी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
उत्तराखंड नेपाल सीमा पर सक्रिय है ईसाई मिशनरियां
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट 
