पौड़ी- शिक्षा महकमे में भी आए दिन कुछ न कुछ नए कारनामे होते रहते हैं अब ताजा मामला पौड़ी से सामने आया है जहां सरकार की नीतियों और खासकर शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत पर व्यंग लिखने के आरोप में शिक्षा विभाग ने राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश प्रसाद बहुगुणा के खिलाफ जांच बैठा दी है यही नहीं जांच पूरी होने तक बहुगुणा के वेतन पर भी रोक लगा दी है।
उधर दूसरी तरफ मामला शिक्षा मंत्री से जुड़ा होने के चलते विभागीय अधिकारी भी फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। दरअसल शिक्षा मंत्री के एक समर्थक में 10 जुलाई को शिक्षक बहुगुणा के खिलाफ सीईओ डॉ आनंद भारद्वाज से शिकायत की थी। जिस पर सीईओ ने तत्काल ही b.e.o. संजय कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए बहुगुणा के वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए बुधवार को शिक्षक बहुगुणा को कार्यालय में बुलाकर बयान भी दर्ज करवाए गए हैं और पूर्व में वायु सैनिक रह चुके बहुगुणा इस वक्त पौड़ी के जीआईसी मुंडेश्वर में राजनीतिक विज्ञान के प्रवक्ता के रूप में तैनात हैं।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 101 पदों पर आई भर्ती
CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न
हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव 
