पिथौरागढ़- जिलाधिकारी रीना जोशी ने तहसील पिथौरागढ़ के अंतर्गत स्थित ग्राम पातल पोखरी में चंद्र बल्लभ कापड़ी द्वारा संचालित पुष्प नर्सरी का स्थलीय निरीक्षण किया ! जिलाधिकारी ने चंद्र बल्लभ कापड़ी द्वारा तैयार किये गये विभिन्न प्रजाति के पुष्प ( फूल) के पौधों को देखा तथा नर्सरी में तैयार किए गए विभिन्न प्रजाति के पुष्प पौध देखकर जिलाधिकारी बहुत प्रभावित हुई! जिलाधिकारी ने चंद्र बल्लभ कापड़ी के कार्यों की सराहना की! जिलाधिकारी ने चंद्र बल्लभ कापड़ी को फूलों का बुके तैयार करने की ट्रेनिंग लेने का भी सुझाव दिया! इस दौरान जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी अनुराग आर्य को निर्देश दिए कि चन्द्र बल्लभ कापड़ी का विजिटिंग कार्ड सभी विभागों में वितरित किया जाए ताकि विभाग नर्सरी से पुष्प पौध खरीद सकें!
पुष्प नर्सरी संचालक चंद्र बल्लभ कापड़ी ने बताया कि उनके द्वारा लगभग 60 विभिन्न प्रजाति के पुष्प पौध तैयार किये जा रहे हैं! उन्हें नर्सरी व्यवसाय से लगभग रुपये 50 हज़ार वार्षिक आय प्राप्त हो रही है! उन्होंने बताया कि उनकी नर्सरी से तैयार पुष्प पौध आर्मी को एवं स्थानीय बाजार में उपलब्ध कराई जा रही हैं! श्री कापड़ी ने बताया कि उन्हें उद्यान, कृषि आदि विभागों से पुष्प नर्सरी विकसित करने में पर्याप्त सहयोग मिला है! जिला उद्यान विभाग ने तारबाड़ एवं कृषि विभाग ने सिंचाई टैंक बना कर दिया है!
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : चारधाम यात्रा में ट्रिप कार्ड अनिवार्य, तय किराए से अधिक वसूला तो वाहन का परमिट तत्काल होगा निरस्त
उत्तराखंड: तुषार चौहान बने आईएएस, पूरे हरिद्वार जनपद में हर्ष की लहर
उत्तराखंड : पहाड़ की मीनल नेगी ने UPSC में 66 वीं रैंक लाकर रचा इतिहास
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में हुवे ये फैसले
देहरादून : नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
नैनीताल :(बधाई) भीमताल की सौम्या गर्ब्याल बनी IAS
चम्पावत के लिए गर्व का क्षण: अनुप्रिया राय ने रचा इतिहास पास की UPSC परीक्षा
उत्तराखंड का मान बढ़ाने वाले आयुष सेमवाल को यूपीएससी (अईएएस) की परीक्षा पास करने की ढेर सारी बधाई
नैनीताल : खाड़ी देशो में कोई फंसा है तो ध्यान दे!
नैनीताल: मुक्तेश्वर में बेलगाम निर्माण पर आयुक्त का डंडा, अवैध इमारतों की जांच के निर्देश 

