Nainital News: नैनीताल में अक्सर पर्यटकों को लेकर खबरें आती रहती है। इस बार पयर्टकों ने एक युवक को मोाबाइल चोरी के आरोप में धुन दिया। फिर क्या था थोड़ी देर में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। नैनीताल में एक पर्यटक परिवार ने दूसरे पर्यटक की धुनाई कर दी। मोबाइल छीनने के आरोपों के बीच स्थानीय लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों ही पक्षों की तरफ से शिकायत नहीं आई, जिसके बाद दोनों पक्ष अपने अपने ठिकानों के लिए निकल गए।
नैनीताल की मॉल रोड में रविवार शाम का एक वीडियो जोरों से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ पर्यटक परिवारों ने एक अन्य पर्यटक को मोबाइल चोरी करने के आरोप में पकड़ लिया। पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने आरोपी पर्यटक को जमकर लात घूंसों से सबक सिखा दिया। पीड़ित महिला पर्यटक ने भी आरोपी को कई बार थप्पड़ जड़ दिए।
इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया।पर्यटकों का कहना था कि ये व्यक्ति उनके महंगे मोबाइल छीनने के लिए काफी देर से इनका पीछा कर रहा था। उसने जैसे ही मोबाइल छीना उसे पकड़ लिया गया। पर्यटक परिवार, स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी पर्यटक को पकड़कर रिक्शा स्टैंड पर्यटक चौकी ले आए। पुलिस ने शिकायत मांगी तो वो मुकर गए। दोनों के बीच माफीनामा होने के बाद मामला शांत हो गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: गणेश जन्मस्थली डोडीताल में खुले मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट
उत्तराखंड: सेना की वर्दी का कपड़ा बेचने वाला दुकानदार पकड़ा गया
उत्तराखंड: खटीमा में इस दिन सीएम धामी करेंगे 7 करोड़ की CSD कैंटीन का उद्घाटन
उत्तराखंड: पति-बेटी खो चुकी महिला…कर्ज में डूबी थी जिंदगी, फिर डीएम ने किया कुछ ऐसा!
उत्तराखंड : यहाँ पेट दर्द पर अस्पताल आई नाबालिग निकली गर्भवती
उत्तराखंड : यहाँ स्पा की आड़ में देह व्यापार का धंधा, 19 लड़कियां रेसक्यू, 10 गिरफ्तार, 13 पर FIR
रुद्रपुर : स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़; 4 गिरफ्तार, 9 महिलाएं रेस्क्यू
देहरादून :(बड़ी खबर) तबादला सत्र को लेकर आ गए बड़े निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) नए दायित्व धारी ने किया ज्वाइन
उत्तराखंड: यहाँ अस्पताल में करोड़ों की सीटी स्कैन मशीन खराब, लापरवाही पर अधिकारी सस्पेंड 
