पति की आंखों में मिर्च झोंक प्रेमी के पास चली गई महिला
देहरादून। पति की आंखों में मिर्च झोंककर एक महिला प्रेमी के पास पहुंच गई। वहां 15 दिन रहने के बाद वापस लौटी तो पति को पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। युवक के पिता की शिकायत पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने बहू और उसकी बहन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि सहारनपुर जिला निवासी व्यक्ति ने तहरीर दी। बताया कि उनके बेटे की शादी छह साल पहले हुई थी। दोनों सेवला कलां स्थित कॉलोनी में रहते हैं। दंपति के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। आरोप है कि करीब 15 दिन पहले महिला ने पति की आंखों में मिर्च डाली और घर से भाग गई। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि वह एक युवक के साथ हरिद्वार और दिल्ली में रह रही थी। एक मार्च को महिला अचानक वापस पति के पास लौटी। तीन मार्च को उसने पति के पीने के पानी में जहर मिला दिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी
1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी
लालकुआं :(बधाई) बिंदुखत्ता की बेटी मनीषा बनी सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार के लिए गर्व के पल
सीएम धामी का ‘SANTULAN’ मॉडल, हर वर्ग के लिए बजट में खास योजनाएं
उत्तराखंड बजट 2026: गरीब युवा किसान महिला सशक्तिकरण के लिए ज्ञान मॉडल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने निर्देश में एक्टिव हुआ प्रशासन, चलने लगा बुलडोजर
उत्तराखंड: संतुलित वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता उत्तराखंड का बजट 2026–27
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM के अधिकारियों को निर्देश, जिले में दिखने नहीं चाहिए अवैध होर्डिंग बोर्ड
नैनीताल: जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित 
