टनकपुर: चंपावत जिले के टनकपुर में गुरुवार रात एक महिला पर उसके पति और पुत्र द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला विद्या पाल ने आरोप लगाया कि मंगलवार की रात उसके पति लाल सिंह पाल ने पैसों की मांग की, और पैसे न देने पर उन्होंने अपने पुत्र रवि पाल के साथ मिलकर धारदार हथियार से उस पर हमला किया।
घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई…जिसे तत्काल उपचार के लिए टनकपुर के उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसका इलाज किया और महिला के शरीर पर कई हिस्सों में गहरे जख्म के निशान अभी भी मौजूद हैं।
पीड़ित महिला ने अपने पति और पुत्र के खिलाफ टनकपुर कोतवाली में नामजद तहरीर सौंपते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है…हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
टनकपुर कोतवाली के पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। पीड़ित महिला ने समाज और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा
उत्तराखंड: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
उत्तराखंड: सीएम धामी का सख्त संदेश: अब योजनाओं में देरी नहीं, अधिकारियों को चेतावनी
हल्द्वानी: पत्रकार पर मुकदमे के विरोध में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई वापस लेने की मांग
देहरादून :(भर्ती:भर्ती) 72 पदों पर आई सीधी भर्ती
बड़ी ख़बर: पाकिस्तानी ISI एजेंट का हैंडलर देहरादून से गिरफ्तार
उत्तराखंड: दहेज के लिए जुल्म, पिटाई के बाद तीन तलाक देकर किया बेघर 
