देहरादून: पिछले माह शोभा रावत ने जिलाधिकारी कार्यालय जाकर जिलाधिकारी सविन बंसल से मुलाकात की और अपनी परेशानी बताई। शोभा का बेटा शत प्रतिशत विकलांग है और उनकी एक बेटी पढ़ाई कर रही है। पति की वर्ष 2024 में मृत्यु हो गई थी और अब उनके पास कोई रोजगार का साधन नहीं है।
शोभा ने बताया कि उन्होंने बैंक से 17 लाख रुपये का ऋण लिया था। लेकिन पति के निधन के बाद बैंक ने इंश्योरेंस क्लेम की राशि 13,20,662 रुपये को ऋण में समायोजित कर दिया और केवल लगभग 5 लाख रुपये बकाया थे। उनकी आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वे ऋण की किस्त नहीं चुका पा रही थीं।
इस मामले की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने उप जिलाधिकारी न्याय कुमकुम जोशी को बैंक से समन्वय कर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन के प्रयासों से बैंक ने शोभा को उनके घर के सभी कागजात वापस कर दिए।
आज शोभा अपने परिवार के साथ कलेक्टेªट में जिलाधिकारी और उनकी टीम का धन्यवाद देने पहुंची। जिला प्रशासन की मदद से न केवल उनका घर बचा…बल्कि भारी ऋण के बोझ से भी राहत मिली है। जिलाधिकारी ने शोभा के परिवार को राइफल क्लब से आर्थिक सहायता देने के भी निर्देश दिए हैं।
जिला प्रशासन के त्वरित कदमों से लोगों का सरकार और प्रशासन पर विश्वास बढ़ा है। जिलाधिकारी के समक्ष आने वाले लोगों को शिक्षा, रोजगार, ऋणमाफी और संपत्ति वापसी सहित न्याय मिल रहा है। एसडीएम न्याय कुमकुम जोशी ने इस प्रकरण का लगातार फोलोअप किया।
जिला प्रशासन के सहयोग और डीएम के समन्वय से परेशान परिवार को नो ड्यूज के साथ संपत्ति के कागजात लौटाए गए। ऐसे कदमों से असहाय और व्यथित लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौट रही है और जनता का शासन-प्रशासन पर भरोसा मजबूत हो रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज
देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश
उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग 
