देहरादून: नगर निगम की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। एक चोर नगर निगम की छत तोड़कर भीतर दाखिल हो गया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह छत से नीचे गिरता है…घबराता है और फिर वहां से भाग निकलता है।
जानकारी के मुताबिक चोर भूमि अनुभाग कार्यालय तक पहुंच चुका था और कुछ मशीनी उपकरणों को नुकसान भी पहुंचा। हालांकि चोरी की किसी बड़ी घटना से पहले ही वह भाग खड़ा हुआ।
घटना की तहरीर नगर निगम ने दो दिन बाद मंगलवार को स्थानीय थाना पुलिस को सौंपी है। अब इस पूरे मामले की जांच की जा रही है, लेकिन सवाल ये है कि दिनदहाड़े नगर निगम जैसी महत्वपूर्ण जगह में कोई इतनी आसानी से दाखिल कैसे हो गया?
इस घटना ने निगम की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है। अब प्रशासन और पुलिस की चुनौती है कि ना सिर्फ आरोपी को पकड़ा जाए…बल्कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के बड़े ऐलान, 35 नई बैंक शाखाएं, 0% ब्याज पर किसान ऋण और 200 पदों पर होगी भर्ती
CM धामी और मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दी बधाई, वर्ल्डस्किल्स में उत्तराखंड के सानिया-पार्थ ने जीते सिल्वर
हल्द्वानी : फर्जी आधार कार्ड एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर भूमि का विरासतन नामान्तरण
उत्तराखंड के शिक्षकों को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, SCERT और कोटक एजुकेशन फाउंडेशन के बीच हुआ MoU
Uttrakhand: तेज रफ्तार बाइक ने उजाड़ दिया परिवार, हादसे में घायल गोविंद की इलाज के दौरान मौत
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) NSUI पीछे और ABVP तीसरे नम्बर पर, निर्दलीय आर्यन ने दर्ज की जबरदस्त जीत
उत्तराखंड: WhatsApp पर पानी का बिल जमा करने का मैसेज आया है? लिंक खोलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर 
