उत्तराखंड: सितंबर से उड़ान भरेगी पिथौरागढ़–मुनस्यारी हेली सेवा, रेल नेटवर्क विस्तार की भी तैयारी
देहरादून। पर्वतीय क्षेत्रों में हवाई संपर्क को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पिथौरागढ़–मुनस्यारी के बीच उड़ान योजना के तहत हेली सेवा का संचालन 30 सितंबर तक शुरू होने की संभावना है। केंद्र सरकार ने इस रूट के लिए हैरिटेज एविएशन का चयन किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू से राज्य में हेली सेवाओं के विस्तार का आग्रह किया था। इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि पिथौरागढ़–मुनस्यारी–पिथौरागढ़ हेली सेवा जल्द शुरू होगी।
इसी क्रम में पिथौरागढ़–धारचूला–पिथौरागढ़ मार्ग पर भी हेली सेवा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए धारचूला में हेलीपैड निर्माण हेतु भूमि की आवश्यकता है। इस रूट पर भी हैरिटेज एविएशन को प्राथमिक सहमति प्रदान की गई है। वहीं पिथौरागढ़–दिल्ली हवाई सेवा का प्रस्ताव एयरलाइंस की ओर से आने पर उस पर सकारात्मक विचार किया जाएगा।
दूसरी ओर, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री को बताया है कि मंत्रालय टनकपुर–अछनेरा विशेष रेल सेवा शुरू करने के लिए फिजिबिलिटी स्टडी करवा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री धामी ने हेली व रेल नेटवर्क के विस्तार के लिए दोनों केंद्रीय मंत्रियों का आभार व्यक्त किया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज
देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश
उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग 

