उत्तराखंड: खाई में गिरी बाइक, किशोर व युवक की दर्दनाक मौत
टिहरी। दीनगांव मुखेम मोटर मार्ग पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो युवाओं की जान चली गई। ओनालगांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान बालकृष्ण (19) पुत्र गोविंद सिंह राणा निवासी ग्राम मुखमालगांव पट्टी उपली रमौली और विपिन (17) पुत्र अजय पोखरियाल निवासी ग्राम पोखरी पट्टी उपली रमौली के रूप में हुई है। दोनों आधार कार्ड बनवाने के लिए उत्तरकाशी गए थे और देर रात घर लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए।
स्थानीय निवासी सुरेश सिंह ने घटना की सूचना थाना लंबगांव पुलिस को दी। सूचना पर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र रौतेला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शवों को खाई से बाहर निकाला गया। दोनों युवकों की असमय मौत से गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल
देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड 
