शेयर मार्केट में डेढ़ करोड़ रूपया डूबा,आहत युवक ने मौत को लगाया गले।
हल्द्वानी- शेयर बाजार में हुए नुकसान के बाद अवसाद में आये युवक ने मौत को गले लगा लिया है. घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के मोटाहल्दू के ग्राम किशनपुर सकुलिया निवासी 41युवक शेयर बाजार का कारोबार करता था. शेयर बाजार में लगभग डेढ़ करोड़ रूपया डूब जाने के बाद अवसाद में चले जाने के चलते गले में फंदा लगाकर घर के वॉशरूम में मौत को गले लगा लिया
घटना के समय उनके परिवार के सदस्य दिल्ली शादी में गए हुए थे, जबकि घर में बुजुर्ग माता-पिता ही अपने कमरे में मौजूद थे इसी बीच हेम ने अपने कमरे के वॉशरूम में आत्महत्या कर ली, मृतक की पत्नी सिडकुल की एक प्रतिष्ठित कंपनी में एचआर हेड के पद पर कार्यरत है.ग्राम प्रधान विपिन जोशी के अनुसार युवक शेयर बाजार का काम करता था,युवक लोगों के करोड़ों रुपए शेयर मार्केट में लगाया हुआ था. शेयर डाउन होने के चलते भारी नुकसान हो गया, इसी बीच युवक के पिता ने अपनी जमीन बेचकर बकायेदारों को लगभग एक करोड रुपए से अधिक पैसा लौटा दिया था लेकिन घाटा होने के कष्ट के चलते अवसाद में चला गया था.
मृतक की 10 वर्ष की एक बेटी जबकि 14 माह का दूधमुहा बेटा है, घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है.सभी सदस्य सदमे में है, हल्दूचौड़ पुलिस चौकी के प्रभारी शंकर सिंह नयाल ने बताया कि शेयर बाजार में नुकसान होने के बाद युवक मानसिक परेशान चल रहा था काउंसलिंग कराई, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
