बिजली के स्मार्ट मीटर का कमाल: एक महीने का बिजली का बिल आ गया 46 लाख 60 हजार।
हल्द्वानी- हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड संख्या 43 अरावली वाटिका छड़ायल निवासी हंसा दत्त जोशी के घर महीने भर पहले स्मार्ट मीटर लगाया गया था। इसके बाद बिजली का जो बिल उन्हें मिला, उसे देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। यह बिल दो चार हजार का नहीं बल्कि 46 लाख 60 हजार 151 रुपये का था।
उपभोक्ता ने इसकी शिकायत ऊर्जा निगम से की है हंसा दत्त जोशी ने बताया कि महीना भर पहले एक प्राइवेट कंपनी के कुछ कर्मचारी उनके घर पर आकर स्मार्ट मीटर लगा गए। बताया कि उसके बाद दो दिन पहले ही उन्हें ऑनलाइन माध्यम से एक महीने का बिजली का बिल मिला है। यह बिल 46 लाख 60 हजार से अधिक था। उन्होंने बताया कि बिल की धनराशि देख वह परेशान हो गए। उन्होंने इसकी शिकायत ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ऊर्जा निगम के दफ्तर में की जहां से उन्हें हीरानगर स्थित कार्यालय भेजा गया। हंसा जोशी ने बताया कि हीरानगर स्थित कार्यालय के अधिकारियों ने जल्द ही बिल में सुधार कराने का आश्वासन दिया है।
यूपीसीएल ग्रामीण डिविजन हल्द्वानी के अधिशासी अभियंता का कहना है कि उपभोक्ता के पुराने मीटर में कुछ कमी थी, जिसके चलते उनका बिल इतना अधिक आया है। कहा कि उपभोेक्ता के घर में लगाया गया स्मार्ट मीटर पूरी तरह सही है। शिकायत मिलने के बाद उपभोक्ता के बिल में सुधार करा दिया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
