विकासनगर में दर्दनाक सड़क हादसा डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार।
विकासनगर (देहरादून)- देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक युवक की जान ले ली। यह हादसा कालसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रसूलपुर के पास उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार गंभीर रूप
देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक युवक की जान ले ली। यह हादसा कालसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रसूलपुर के पास उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया, जिससे मौके पर भारी हंगामा हो गया।
हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। घायल को गंभीर अवस्था में विकासनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी देते हुए बाजार चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता ने बताया कि उन्हें 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि विकासनगर-कालसी मोटर मार्ग पर रसूलपुर स्थित एक रेस्टोरेंट के पास बाइक और डंपर में भिड़ंत हो गई है। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को बाइक (संख्या UK16B-1257) और खाली डंपर (संख्या-UK07CD-1183) आपस में टकराए मिले। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान 28 वर्षीय प्रदीप चौहान के रूप में हुई है, जो ग्राम देऊ, थाना कालसी का निवासी था। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद से डंपर चालक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है। उत्तराखंड में बढ़ते सड़क हादसों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है,प्रशासन और परिवहन विभाग को सख्त कदम उठाने की ज़रूरत है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
