Haridwar News: खबर हरिद्वार जिले से है। जहां एक युवक ने खुद को आग लगा दी। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। जिससे शरीर का कुछ हिस्सा झुलस गया।
पुलिस के अनुसार जिले के मांगा पुत्र मामचंद निवासी बहादरपुर जट की शादी तीन माह पहले मनीषा पुत्री कर्ण सिंह निवासी एकड़ कला से हुई थी। शादी के बाद ही पति-पत्नी में अनबन हो गई। ऐसे में पत्नी मायके आ गई थी। गुरूवार को मांगा ससुराल गया और पत्नी से साथ चलने को कहा। बताया गया कि पत्नी के न मानने पर उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। जिसके बाद अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क लिया। आग लगते ही उसने शोर मचा दिया। इस दौरान आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर किसी तरह पानी डालकर आग को बुझाया गया। लेकिन इस बीच उसका शरीर काफी झुलस चुका था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उसे अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज
देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश
उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित 

