हल्द्वानी के ग्रामीण क्षेत्र में इन दिनों गुलदार का आतंक बना हुआ है। ताजा मामला कठघरिया के गांधी आश्रम के पास का है, जहां पर सुबह के समय गुलदार रिहायशी इलाके घूमता हुआ नजर आ रहा है।
जिसका फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है, आप देख सकते हैं किस तरीके से दीवार के पास से होते हुए गुलदर गुजर रहा है, यह फुटेज सुबह 6:00 बजे की है, स्थानीय लोगों ने बताया कि गुलदार ने आसपास के कई जानवरों को अपना निवाला भी बनाया है। बीते दिनों पहले गुलदार ने एक कुत्ते को अपना निवाला बना दिया था और अब सुबह के समय गुलदार लोगों घर के पास घूमता हुआ नजर आ रहा है।
ऐसे में लोगों के अंदर भय का माहौल बना हुआ है, आसपास छोटे बच्चे खेलते हैं, कहीं कोई बड़ा हादसा ना हो जाए, ऐसे में स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गुहार लगाते हुए गुलदार को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में पहली बार हुआ दुर्गा होम यज्ञ, वैदिक मंत्रों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
ADG की फटकार के बाद जागी नैनीताल पुलिस, एक ही दिन में 43 मुकदमे दर्ज
रुद्रपुर में कार के पहिए के पास मिली नवजात बच्ची
हल्द्वानी: निकोटीन युक्त पान मसाले को लेकर अफवाहों पर खाद्य विभाग ने दी सफाई
उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात 
