लक्सर। हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को परेशान करने और मारपीट के बाद कथित तौर पर तीन तलाक कहकर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई की शिकायत पर लक्सर कोतवाली पुलिस ने पति, सास और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मखियाली खुर्द निवासी पीड़िता के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन का निकाह वर्ष 2013 में जबरदस्तपुर निवासी युवक के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन को परेशान करने लगा।
शिकायत के अनुसार परिवार ने कई बार ससुराल पक्ष की मांगों को पूरा करने का प्रयास किया….लेकिन कथित उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। पीड़िता के चार बच्चे हैं…जिनमें दो बेटे और दो बेटियां हैं।
दूसरी बेटी के जन्म के बाद मांगे दो लाख रुपये
पीड़िता के भाई का आरोप है कि दूसरी बेटी के जन्म के बाद ससुराल पक्ष ने दो लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। आरोप है कि 9 अगस्त की रात विवाहिता के साथ मारपीट भी की गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद अगले दिन पीड़िता के परिजन उसके ससुराल पहुंचे। परिजनों ने मामले को समझाने और विवाद सुलझाने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी दौरान पति ने परिवार के सामने महिला को तीन बार तलाक कहकर घर से निकाल दिया और उसे मायके ले जाने के लिए कहा।
इसके बाद परिजन पीड़िता को अपने साथ मायके ले आए। महिला के भाई ने लक्सर कोतवाली पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने शुरू की जांच
लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पति, सास और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय होगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी 
