हरिद्वार। शादी समारोह में लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग करना एक दूल्हे को भारी पड़ गया। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कनखल पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। जांच के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक शादी समारोह के दौरान दूल्हा पिस्टल से फायरिंग करता दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू की।
जांच में सामने आया कि 26 जुलाई को लक्सर रोड स्थित एक वाटिका फार्म में योगेश कुमार की शादी की पार्टी आयोजित हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान योगेश कुमार ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से बिना अनुमति कई राउंड फायर किए।
पुलिस जांच में वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान योगेश कुमार निवासी टांडा मेहतौली, सुल्तानपुर, थाना लक्सर के रूप में हुई। कनखल थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि जांच में शादी समारोह के दौरान बिना अनुमति फायरिंग किए जाने की पुष्टि हुई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
वायरल वीडियो बना मुसीबत
बताया गया कि शादी समारोह में दूल्हे ने लोगों के सामने रौब दिखाने के लिए पिस्टल से फायरिंग की। घटना का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया…जिसके बाद यह पुलिस के संज्ञान में आया।
पुलिस ने बताया कि शादी समारोह या अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में लाइसेंसी हथियार से इस तरह फायरिंग करना नियमों का उल्लंघन है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 30 आयुध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
गनीमत रही कि फायरिंग के दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शादी और अन्य आयोजनों में हथियारों का प्रदर्शन या फायरिंग न करें। सोशल मीडिया पर रौब दिखाने के लिए की गई ऐसी हरकत कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकती है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी 
