श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) की खाली सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय ने पात्र अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण का अवसर दिया है।
पात्र अभ्यर्थी 17 अगस्त से 19 अगस्त 2026 तक विश्वविद्यालय के SAMARTH पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तारीख 19 अगस्त को रात 11:55 बजे तक निर्धारित की गई है।
इन पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश
रिक्त सीटों पर प्रवेश BA B.Ed, BSc B.Ed और BCom B.Ed (माध्यमिक) कार्यक्रमों में किया जाएगा। ये पाठ्यक्रम बिरला परिसर श्रीनगर और एसआरटी परिसर बादशाही थौल, टिहरी गढ़वाल में संचालित किए जा रहे हैं।
विश्वविद्यालय के अनुसार प्रवेश उपलब्ध सीटों, निर्धारित पात्रता और विश्वविद्यालय के प्रवेश नियमों के आधार पर किया जाएगा।
NCET-2026 में शामिल होना जरूरी
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि केवल वही अभ्यर्थी पंजीकरण के लिए पात्र होंगे…जिन्होंने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से आयोजित NCET-2026 में भाग लिया है।
अभ्यर्थियों को SAMARTH पोर्टल पर आवेदन करते समय सभी जरूरी जानकारी सावधानी से भरने की सलाह दी गई है। गलत जानकारी या अधूरी प्रक्रिया के कारण प्रवेश में परेशानी हो सकती है।
19 अगस्त तक ही मौका
विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रवेश परिपत्र के अनुसार पंजीकरण की अंतिम समय सीमा 19 अगस्त 2026 रात 11:55 बजे है। इसके बाद पंजीकरण का अवसर उपलब्ध नहीं होगा। इसलिए पात्र अभ्यर्थियों को अंतिम समय का इंतजार किए बिना आवेदन पूरा करने की सलाह दी गई है।
विश्वविद्यालय के डीन छात्र कल्याण प्रो. ओपी गुसाईं की ओर से 16 अगस्त को जारी परिपत्र में यह जानकारी दी गई है।
SAMARTH पोर्टल: https://hnbgucuet.samarth.edu.in/ncet/
विश्वविद्यालय ने कहा है कि इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा में पोर्टल पर पंजीकरण पूरा करें और आवेदन से पहले सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: PWD की लापरवाही पर भड़के राम सिंह कैड़ा, जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों पर तुरंत काम के दिए निर्देश
नवमी पर सम्मानित होंगी ‘देवियां’, धामी सरकार की पहल से देश को मिलेगा नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे थे 10 शिक्षक, जांच के बाद शिक्षा विभाग ने किया बाहर
उत्तराखंड का 26 वर्षीय धर्मेंद्र मारीशस में लापता, परिवार ने CM धामी से मांगी मदद
नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटक का पर्स हुआ गायब, पुलिस ने खोजकर लौटाई नकदी और जरूरी कार्ड
उत्तराखंड: जमीन के नामांतरण में फंसा है मामला तो पढ़ें ये खबर, राजस्व परिषद ने जारी किए नए निर्देश
हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में सवर्ण शक्ति संगठन का सत्याग्रह, UGC नियमों को लेकर क्यों गरमाया मामला?
उत्तराखंड: मंदिर गई 26 साल की युवती का दिनदहाड़े अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस
उत्तराखंड : (Job Alert) रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, स्नातक और 12वीं पास युवाओं को मौका
उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी 
