देहरादून- उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश ने अब मुसीबत खड़ी कर दी है लगातार पिछले 3 दिनों से हो रही बरसात और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी ने न सिर्फ ठंड बढ़ाई है बल्कि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में आफत खड़ी कर दी है। भारी बर्फबारी की चलते चमोली और उत्तरकाशी के 167 गांव में पैदल रास्ते बंद हो चुके हैं इसके अलावा 150 गांव में बिजली गुल हो गई है जबकि 58 सड़क मार्ग बर्फबारी से बंद हो गए हैं जिसमें 18 मुख्य मार्ग और 40 ग्रामीण सड़कों पर यातायात बंद है गंगोत्री और यमुनोत्री के हाईवे तीसरे दिन भी बर्फबारी और बरसात के चलते बंद हैं।
ठीक इसी तरह कुमाऊं में पिथौरागढ़ बागेश्वर अल्मोड़ा नैनीताल और चंपावत के उच्च हिमालय क्षेत्र और बर्फबारी वाले स्थानों में भी पिछले 3 दिन से लगातार बरसात और बर्फबारी की वजह से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अब 15 जनवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है फिलहाल हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में कोहरा छाए रहने की आशंका जताई गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे
उत्तराखंड के दंपती ने यहां ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
देहरादून : पीआरडी जवानों ने समान कार्य का समान वेतन मांगा
देहरादून : पांच जिलों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड: (Job Alert) यहां 394 पदों पर आवेदन का मौका
हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में चोरों का आतंक, गौला की गाड़ियों से 19 बैटरियां चोरी
देहरादून: उत्तराखंड क्रिकेट टीम पहुंची रणजी के सेमीफाइनल में सीएम ने दी बधाई
उत्तराखंड: उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड: बिठौरिया में विराट हिन्दू सम्मेलन, संस्कृति और एकता पर दिया जोर
उत्तराखंड: बीज मंत्र से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी 

