गरुड़/भीमताल/काशीपुर/शांतिपुरी : चार अलग-अलग घटनाओं में मंगलवार को पानी से भरे गड्ढे में डूबने से गरुड़ निवासी पांच वर्षीय मासूम बच्चे और काशीपुर में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। जबकि, शांतिपुरी में 14 वर्षीय किशोरी गौला नदी में बह गई और भीमताल में एक फौजी बरसाती गधेरे में बह गया। दोनों का देर शाम तक पता नहीं चल सका है।
गरुड़ में बैजनाथ के टीट बाजार निवासी दीपक वर्मा नैनीताल पुलिस में तैनात हैं। मंगलवार शाम उनके पांच वर्षीय बेटे शांतनु की निर्माणाधीन घर में बरसात के पानी से भरे गड्ढे में गिरकर मौत हो गई। वहीं, काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र में जोशी का माझरा निवासी शंकर सिंह के 16 वर्षीय बेटे वंश की खेत के किनारे बारिश से बने एक गहरे गड्ढे में गिरकर मौत हो गई। शांतिपुरी नंबर 3 निवासी 14 वर्षीय अनुष्का पुत्री राजेंद्र बिष्ट अपने खेतों के किनारे सहेलियों के साथ गई थी। इसी बीच अचानक पांव फिसलने से वह उफनाती गौला नदी में बह गई। देर रात तक छात्रा की खोज के लिए एसडीआरएफ की टीम मौके पर डटी रही।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम 

