चमोली- जनपद के छोटे से गांव रैन गांव से बड़ा ही गंभीर मामला सामने आया है। यहां देर रात एक मकान में अचानक आग लग गई। जिसकी भनक ग्रामीणों को काफी देर तक नहीं लगी। आगजनी के कारण घर में सो रही 58 वर्षीय महिला जिंदा जल गई। जिस कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों को पता लगने तक मकान का सामान जलकर राख हो गया। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब 1:30 बजे थराली के रैन गांव में काशी देवी पत्नी स्वर्गीय चंद्र सिंह के मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आसपास के ग्रामीणों को पता नहीं लगा। जब तक ग्रामीण वहां पहुंचे तब तक मकान जल चुका था। मकान में अकेले रह रही काशी देवी की जिंदा जलने से मौत हो गई।
हालांकि बाद में ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया और दूसरे मकानों तक इसे फैलने से रोका। बता दें कि काशी देवी अपने घर में अकेले रहती थी। उनका बड़ा बेटा भारतीय सेना में है और छोटा बेटा होटल में जॉब करता है। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अपनी कार्यवाही शुरू की। मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष बृजमोहन राणा ने जानकारी दी और बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी तो पता नहीं लग पाया है। ग्रामीणों की मानें तो आग शार्ट सर्किट से लगी हो सकती है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एक और भ्रष्टाचारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गरफ्तार
उत्तराखंड: अक्टूबर तक पूरी हों कुंभ 2027 की तैयारियां – मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी से मिले प्रसून जोशी, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण पर चर्चा
उत्तराखंड: देहरादून मे हुई प्रशासनिक बड़ी बैठक, कामों की समयसीमा तय
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निजी भूमि पर निजी बाजार संचालित करने के इच्छुक के लिए बन गई पॉलिसी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर नीद से जागा आबकारी विभाग, पकड़ने लगा कच्ची
किच्छा: किच्छा चीनी मिल बन्दी की प्रथम सूचना:
उत्तराखंड : रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला,गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे 

