Champawat- उत्तराखंड के चंपावत जिले की लोहाघाट से बेहद दुखद खबर सामने आई है कि यहां गोरखा नगर के रहने वाले सेना के जवान की हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा बुधवार को राजस्थान में हुआ जब सेना का जवान 1 महीने की छुट्टी लेकर घर आ रहा था। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक गोरखा नगर निवासी गौतम बहादुर उम्र 33 वर्ष पुत्र स्वर्गीय मनोज बहादुर तीन कुमाऊं रेजीमेंट कोटा राजस्थान में तैनात थे और वह बुधवार को अपनी रेजिमेंट से 1 महीने का अवकाश लेकर अपने घर छुट्टी के लिए आ रहे थे और ट्रेन में सवार थे। मृतक सेना के जवान के चाचा लाखन बहादुर के अनुसार सेना मुख्यालय से मिली जानकारी पर उन्होंने बताया कि गौतम ने देहरादून तक ट्रेन में रिजर्वेशन किया हुआ था। जब वह घर की ओर आ रहे थे तो, कोटा रेलवे स्टेशन में दो ट्रेनें लगी हुई थी, जिसमें से गौतम एक ट्रेन में बैठ गए। जैसे ही ट्रेन चलने लगी तो उन्हें पता चला कि वह गलत ट्रेन में बैठ गए हैं, तो वह आनन-फानन में ट्रेन से उतरने का प्रयास करने लगे।इस बीच उनका बैक का कुंडा दरवाजे में ही फंस गया और वह प्लेटफार्म में गिरकर ट्रेन के साथ घसीटते हुए चले गए जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों को मिली सूचना के मुताबिक सेना के जवान गौतम का पार्थिव शरीर कोटा से रवाना हो चुका है, जो शुक्रवार दोपहर तक लोहाघाट पहुंचेगा जिसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम
उत्तराखंड: धामी सरकार ने दी कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत 

