देहरादून- हरिद्वार बाईपास रोड पर अचानक स्कूटी अनियंत्रित होने से युवती बराबर में चल रही ट्राली के पहिए के नीचे आ गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को अस्पताल भिजवाया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है।
हादसा हरिद्वार बाईपास रोड पर आईएसबीटी तिराहे पर जुड़ने वाले फ्लाईओवर के नजदीक हुआ। इंस्पेक्टर पटेलनगर रविंद्र यादव ने बताया कि अजबपुर कला निवासी मनीषा (21) पुत्री अश्वनी जीएमएस रोड स्थित कोरियर कंपनी में नौकरी करती थीं। अन्य दिनों की तरह गुरुवार सुबह भी घर से अपना स्कूटर लेकर ड्यूटी के लिए नहीं। आईएसबीटी तिराहे से पहले मुस्कान चौक के पास ट्रैक्टर-ट्राली के बांयी ओर से निकल रही थी। तभी अचानक अनियंत्रित होकर उसकी स्कूटी रोड साइड को पलट गई।

इस दौरान वह ट्रैक्टर के पीछे चल रही ट्राली के पहिए के नीचे आ गई। हादसे हाते ही आसपास भीड़ जमा हुई और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पटेलनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। युवती को उपचार के लिए दून अस्पताल भिजवाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
