green tax in uttarakhand

उत्तराखंड : बिना ग्रीन कार्ड के चारधाम मार्ग पर वाहन नहीं चल पाएंगे, जानिए किस दिन से जारी होंगे कार्ड

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

चारधाम यात्रा के लिए व्यावसायिक वाहनों का ग्रीन कार्ड 23 मार्च से जारी

देहरादून। आगामी चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए परिवहन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रा पर जाने वाले सभी व्यावसायिक सवारी वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़ें 👉  अब गांवों में भी मिलेगा विशेषज्ञ इलाज, उत्तराखंड को मिले 30 नए डॉक्टर

एआरटीओ कार्यालय में 23 मार्च से सुबह 11 बजे से ग्रीन कार्ड जारी करने का कार्य विधिवत रूप से शुरू होगा। एआरटीओ रावत सिंह कटारिया ने बताया कि बिना ग्रीन कार्ड के किसी भी वाहन को चारधाम यात्रा मार्ग पर चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून से पिथौरागढ़ अब हवा में सफर, जल्द शुरू होगी हेली सेवा

कटारिया ने कहा कि वाहन स्वामी और चालक निर्धारित स्थल पर सभी आवश्यक वैध दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर 23 मार्च से सभी कार्य दिवसों में समय पर वाहन निरीक्षण करवा सकते हैं और ग्रीन कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राजनाथ के कार्यक्रम की तैयारियां तेज

इस कदम से यात्रा मार्ग पर चलने वाले व्यावसायिक वाहन अधिक सुरक्षित और नियंत्रित रहेंगे, जिससे तीर्थयात्रियों को यात्रा में सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें