- बाजपुर में प्रेमविवाह से खफा भाई ने गर्भवती बहन को गोली से उड़ाया
बाजपुर: कोतवाली क्षेत्र के दूरस्थ गांव महुआडाली में मंगलवार दोपहर सगे भाई ने सात माह की गर्भवती बहन की गोली मारकर हत्या कर सनसनी फैला दी। बताया जा रहा है कि आरोपी बहन के प्रेम विवाह से नाराज था। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी ने बहनोई को भी जान से मारने की नीयत से हमला किया, जिसने किसी तरह भागकर जान बचाई। हॉरर किलिंग की इस सनसनीखेज वारदात के बाद गांव में तनाव है। मौके
हत्यारोपी ने बहनोई पर मी जानलेवा हमला किया सोनम (फाइल)। मुकदमा दर्ज पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, जगतपुरा गांव की राज कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय सोनम ने करीब एक वर्ष पूर्व महुआडाली गांव के निवासी पवन पुत्र भीमसेन के साथ प्रेम विवाह किया था। प्रेमविवाह से सोनम का भाई राजीव बेहद नाराज था। सोनम सात माह की
गर्भवती थी। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे सोनम 18 वर्षीय पड़ोसी युवती के साथ घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक नाले के पास शौच को गई थी। आरोप है कि इसी बीच वहां पर राजीव तमंचा लेकर आया और उसने बहन सोनम के सीने पर गोली दाग दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चीख-पुकार सुनकर सोनम का पति पवन भी मौके पर पहुंचा, लेकिन राजीव ने उस पर भी फायर करने का प्रयास किया, जिसने भागकर जान बचाई। एएसपी काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम 

