Haridwar News- उत्तराखंड में सेल्फी के चक्कर में आए दिन हादसे सामने आ रहे हैं , इसी बीच हरिद्वार जनपद के रुड़की से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। थाना क्षेत्र के बाजूहेडी स्थित आरसीई कॉलेज के 2 छात्र सेल्फी के चक्कर में गंगनहर में डूब गए सूचना पर पहुंची पुलिस के गोताखोर सर्च अभियान में जुटे हुए हैं।
प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक बाजुहेड़ी स्थित आरसीई कॉलेज के तीन छात्र जिसमें 22 वर्षीय आलोक निवासी जिला पूर्वी चंपारण बिहार, 21 वर्षीय कमल चौधरी निवासी पटना बिहार और 22 वर्षीय प्रियस राज निवासी मुज्जफरपुर बिहार गंगनहर किनारे खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे।
अचानक इस दौरान आलोक व कमल चौधरी अनियंत्रित हुए और गंगनहर में जा गिरे। दोनों छात्र गंगनहर में डूबने लगे तो उनके साथी छात्र प्रियस राज ने दोनों साथियों को डूबता देख शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गयी। लोगों ने डूब रहे छात्रों को बचाने का प्रयास किया। लेकिन दोनों छात्र गंगनहर में डूब कर लापता हो गए।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची कलियर पुलिस ने जल पुलिस की मदद से डूबकर लापता हुए छात्रों की काफी तलाश की। लेकिन उनका कोई पता नही चल पाया है। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र राठी ने बताया कि जल पुलिस और गोताखोर की मदद से सर्च अभियान जारी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे
उत्तराखंड के दंपती ने यहां ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
देहरादून : पीआरडी जवानों ने समान कार्य का समान वेतन मांगा
देहरादून : पांच जिलों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड: (Job Alert) यहां 394 पदों पर आवेदन का मौका
हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में चोरों का आतंक, गौला की गाड़ियों से 19 बैटरियां चोरी
देहरादून: उत्तराखंड क्रिकेट टीम पहुंची रणजी के सेमीफाइनल में सीएम ने दी बधाई
उत्तराखंड: उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड: बिठौरिया में विराट हिन्दू सम्मेलन, संस्कृति और एकता पर दिया जोर
उत्तराखंड: बीज मंत्र से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी 
