बाजपुर। ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे घर से दोनों भाई बाइक पर सवार होकर फातिहा में शामिल होने जा रहे थे।
बाइक पर लटके बैग में फल सहित अन्य सामान भी था लेकिन दोनों को नहीं मालूम था कि रास्ते में अनहोनी उनका इंतजार कर रही है। दो भाइयों की मौत से पूरे गांव में मातम छाया है।
बृहस्पतिवार शाम गांव में दो भाइयों के एक साथ उठे दो जनाजे देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई। ग्रामीणों के अनुसार इलियास राजमिस्त्री का कार्य करता था। उसकी दो साल की एक बेटी है जबकि फरीद अहमद की अभी शादी नहीं हुई थी। वह सैलून का कार्य करता था।मृतक आठ भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। अब तीन भाई और तीन बहन बची हैं। दो बहनों की शादी हो चुकी है। लोगों का कहना है कि बाइक सवार युवकों ने हेलमेट भी लगा रखा था।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निगम में आधार सेंटर का शुभारंभ, UCC के भी बनेगे सर्टिफिकेट
अल्मोड़ा: प्रसिद्ध लोकगायक दीवान कनवाल का निधन, शोक की लहर
रामनगर : राहुल सिंह दरम्वाल कर सकते हैं नई परी की शुरुआत
उत्तराखंड : (गजब )एक ही भूमि को फर्जीवाड़े से दो बार बेचा, दंपति पर केस
उत्तराखंड : देवभूमि की बेटी ने बढ़ाया मान: हेमा बनीं लेफ्टिनेंट कर्नल
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी पर छापा! अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़, सिलेंडर-उपकरण बरामद
पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे 

